Wednesday, October 21st, 2026

सोलापुरी माता के दर्शन करना पड़ा युवक को महंगा

रायपुर। डब्लूआरएस कालोनी के बाहर स्थित सोलापुरी माता मंदिर के दर्शन करना एक युवक को महंगा पड़ गया और किसी अज्ञात आरोपी ने गाली-गलौच करते हुए उस पर किसी नुकीली चीज से पसली व पीठ में हमला कर फरार हो गया। घायल युवक की बहन ने खमतराई पुलिस में अज्ञात हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज करवाई।

खमतराई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरवीएच कालोनी छोटापारा खमतराई निवासी रितेश दुर्गे  डब्लूआरएस कालोनी में स्थित सोलापुरी माता के दर्शन कर मंदिर के बाहर बैठा हुआ था कि अज्ञात आरोपी ने बिना के कारण के गाली-गलौच करने लगा। रितेश ने उसे गाली देने से मना किया तो अज्ञात आरोपी ने अपने पास रखी किसी नुकीली चीज से उसके पसली व पीठ में हमला कर फरार हो गया। रितेश ने किसी तरह अपनी बहन से संपर्क किया, खबर मिलते ही सोनिया भरासागर घटना स्थल पर पहुंची और रितेश और अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। सोनिया की रिपोर्ट खमतराई पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 294, 506, 323 के तहत मामला दर्ज की मंदिर परिसर के बाहर में लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से उसकी खोजबीन शुरू कर दी है।

 

Source : Agency

पाठको की राय